कुछ को कहते सुना
तेरा अतीत ख़राब था,
मैं कहता हूँ उन्हें
अगर मेरा अतीत ख़राब
नहीं होता,
पागलों स न भटकता, न
घूमता न जूझता
तो तू ही बता मेरे
अजीज़
वर्तमान में इतना
तजुरबा कहाँ से आता......
मेरी छोड़ तू अपनी
बता,
तुम तो हो बहुत शालीन, हो बहुत अच्छे
उम्र तो साथ बीती
फिर क्यू रह गए पीछे.